Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दोहे
पियरी पहिरे सहर मा, गोरी रहीं लजाय हुआं बसंता ख्यात मा, बइठे अबे जड़ाय ll
फागुन - फागुन ढोल मँजीरा झाँझरी, ढपली और मृदंग धूल झाड़ कर आ गए, सब फागुन के संग पीली चूनर ओढ़ कर, सरसों खड़ी सिवान नटखट फागुन दूर से, कर लेता पहचान आहट फागुन की सुनी, बौराया है आम पत्ते पत्ते हँस पड़े, फैली खबर तमाम गागर रंगों से भरी, जिसने दिया उछाल उस फागुन के हाथ में, महका हुआ गुलाल महका महका तन लिए, मनुआ फिरे अधीर फागुन फागुन हो रही, पुरवा की तासीर. - प्रदीप शुक्ल
होरी मा दून्हो जने, बेमतलब चिल्लायँ ख़ास बिरावैं दूरि ते, आम हियाँ बौरायँ बहियाँ गहे बसंत की,  फागुन आया द्वार  अब बूढ़े हेमंत ने, वर्दी धरी उतार l बहियाँ गहे बसंत की, फागुन आया द्वार अब बूढ़े हेमंत ने, वर्दी धरी उतार l
होना जाना कुछ नहीं, खुला रखो या बंद पुरखों ने घी पी लिया, तुम खाओ अब कंद
ऊपर नीची राह पर, चलिए सीधी चाल भले खुले मैदान में, रखिए पैर उछाल
पलक झपकते खो गए, बेशकीमती साल रहे देखते हम खड़े, तेज समय की चाल हरियाली बैठी यहां, अपने पांव पसार बादल झुक झुक देखते, उसको बारंबार।
नए साल मा रामफल भोरहें ते चिल्लायँ, ' बीनि का रहेव फोन मा, छुऔ बड़ेन के पायँ '
पुरखे हमको दे गए, जन गण मन का मन्त्र जन के मन ज़िंदा रहे, भारत का गणतंत्र
फागुन - फागुन ढोल मँजीरा झाँझरी, .. ढपली और मृदंग धूल झाड़ कर आ गए, सब फागुन के संग पीली चूनर ओढ़ कर, सरसों खड़ी सिवान नटखट फागुन दूर से, ..कर लेता पहचान आहट फागुन की सुनी, बौराया है आम पत्ते पत्ते हँस पड़े, .... फैली खबर तमाम गागर रंगों से भरी, .. जिसने दिया उछाल उस फागुन के हाथ में, महका हुआ गुलाल महका महका तन लिए, मनुआ फिरे अधीर फागुन फागुन हो रही, .... पुरवा की तासीर. # डॉ. प्रदीप शुक्ल 11.03.2016
बादल देखा, डर गया, रोने लगा रडार कक्का ने आराम से, बम को दिया उतार साईंस की ऎसी - तैसी बछवा खूँटा पर नहीं, गइया रही रम्भाय अम्मा आँगन मा खड़ीं, आँखिन आंस बहाय प्रदीप
कनखी दे कलियाँ हंसीं पुलकित, हुलसे पात लो फिर से आ ही गयी छम छम छम बरसात।