Skip to main content

 !! भइया हम तो खेतिहर किसान !!

अब तीन पांच हम का जानी
भइया हम तो खेतिहर किसान !!
तुम हमरे बल पर दौरि रह्यो
हमही का आँख देखाय रह्यो
चाहै तुम वहिका डबल कहौ
गेहुंऐ की तो रोटी खाय रह्यो
जब हम तुम्हरे शहर आई
तुम नाक सिक्वारति हौ भईया
तुम ऐसे हम का हांकति हौ
जैसे हम हन तुमरी गईया
जो तुमका हम दुतकारि देई
कैसे बचिहैं तुमरे परान
भइया हम तो खेतिहर किसान
अब तीन पांच हम का जानी
भइया हम तो खेतिहर किसान !!
टी बी के अन्दर बैठ बैठ
बढ़िया बढ़िया बातै करिहौ
ऐसन लागी बस अबहीं तुम
हमरे पायन माँ सिरु धरिहौ
मौक़ा मिलतै तुम तो हमरे
पीठी माँ छूरा भोंकि देतु
बस हमरा नाम लगाय क तुम
अपनी ही रोटी सेंकि लेतु
हम तो गरीब मनई हमका
तुम काहे कीन्हे हौ परेशान
भइया हम तो खेतिहर किसान
अब तीन पांच हम का जानी
भइया हम तो खेतिहर किसान !!
जैसे चुनाव नजदीक आई
तुम पहिरि क खद्दर दौरि लिह्यो
दिन राति पैंलगी मारि रह्यो
तुम हमरे सथहै ज्योंरि रह्यो
हम जानिति चुनाव मा जीततै तुम
फिरि पांच बरस तक ना अइहौ
जो तुमका हम ना वोट दीन
तौ सबके समहे गरियइहौ
हमका समझावै क रहै देव
हम जानिति सब धंधा पुरान
भइया हम तो खेतिहर किसान
अब तीन पांच हम का जानी
भइया हम तो खेतिहर किसान !!
अब हमका बाबू माफ़ करौ
दिन चलै हमार ऐसई खराब
बड़का बहुरेवा क पीट रहा
जब ते आवा पीकै शराब
छोटकौनो सार फेल होइगा
लागति बुद्धी का म्वाट आय
बिटिया हमारि सब ते पियारि
वह तो लाखन माँ याक आय
दुई साल ते लरिका देखि रहेन
ढूँढ़ति ढूँढ़ति जिउ हलेकान
भइया हम तो खेतिहर किसान
अब तीन पांच हम का जानी
भइया हम तो खेतिहर किसान !!
अकिल म पाथर परिगे रहैं
जो मेला ते हम भैंसि लाएन
ब्वाझन करबी वह खाति रोजु
पर याकौ बार न वह बियान
चाहे वह थ्वारै दूधु देति
वहि ते अच्छी गईया हमारि
वहि कै महतारी लाय रहैं
काफी दिन भे बप्पा हमार
लागति है नाखावरि चली अबे
गइया अबकी बछिया बियान
भइया हम तो खेतिहर किसान
अब तीन पांच हम का जानी
भइया हम तो खेतिहर किसान !!
कचेहरी के चक्कर काटि काटि
होईगै हमारि हालत खराब
परधान ते मिलि भैवा हमार
बनवाईसि झूठी इन्तखाब
बिलरेवा दूधु गिराय दिहिसि
सुबहै ते चाय क तरसि रहेन
बेमतलब की बातन मा
हम घरवाली पर बरसि रहेन
अम्मा नब्बे के आस पास
दुई महिना ते खटिया पर हैं
दुई दिन ते अब जिउ बूड़ि रहा
जानै कहां अटके परान
भइया हम तो खेतिहर किसान
अब तीन पांच हम का जानी
भइया हम तो खेतिहर किसान !!
- डॉ. प्रदीप शुक्ला
24.11.2013

Comments

Popular posts from this blog

  !! अरविन्द - नामा !! आओ अरविन्द केज़रीवाल को आंकते हैं ! पहले थोड़ा पीछे झांकते हैं !! ( 1 ) बात करते हैं पिछले साल की वही शुरूआती जन लोकपाल की एक नया चेहरा टी वी पर अक्सर आने लगा धीरे धीरे प्राइम टाइम पर छाने लगा कुछ तो मीडिया के बुद्धिजीवी प्रभावित कुछ टी आर पी का चक्कर बन्दा खड़ा रहा डटकर मामूली सा इंसान चौखाने की शर्ट पैंट से बाहर लटकती हुई दो सौ रुपये वाला चश्मे का फ्रेम पचास किलो का चवन्नी छाप आदमी मीडिया की तवज्जो से मठाधीश बौखला गए वो कुछ भी कहता लोग पूछते तुम कौन ? वह बोलता - आम आदमी तो ?? तो क्या तुम हमसे सवाल करोगे ? गन्दी नाली के कीड़े ( गटर स्नाइप्स ) हिम्मत है तो चुनाव लड़ो एक करोड़ तो चुनाव प्रचार में ही लगते हैं दारु शारू , दुनिया भर का ऊपर से खर्चा दस करोड़ !! है औकात तुम्हारी उसके बाद विधायक खरीदने / बचाने का पैसा अलग कुछ पता भी है तुम्हे चले आये मुह उठा कर जी हम भी चुनाव लड़ेंगे जाओ चुनाव जीतना फिर बताना ( 2 ) चुनाव जीत गए तो कौन सा तीर मार लिया पिछले तिरसठ सालों से हम ने न जाने कितने चुनाव जीते हैं कितनी सरकारें चलायीं / गिरायीं अब तुम चला...
चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल : कुछ नोट्स ( 2 ) " साढ़े नौ का टाइम लिखा रखा है, दस बजने वाले हैं अभी तक डॉ नहीं बैठे हैं. क्या तमाशा बना रखा है," शगुन के पापा गुस्से में रिसेप्शनिष्ट लड़की को हडकाए जा रहे हैं. भैया, आने वाले हैं बस डॉ, तब तक आप बच्चे को पानी से स्पंज करा दीजिए. सिस्टर जी बच्चे का बुखार नाप कर स्पन्जिंग करवाइए, गुनगुने पानी से. शगुन की मम्मी शगुन के माथे पर पट्टियां तो रख सकती हैं परन्तु बुखार में बच्चे को नहलाना ... न बाबा न. निमोनिया जकड़ लेगी सीने को. इनका बच्चा तो है नहीं, जो मन में आया बोल दिया. मम्मी जी धीरे धीरे भुनभुना रही हैं. चादर से और लपेट दिया बच्चे को. " डॉ साब साढ़े दस बजे आएंगे " रिसेप्शनिष्ट ने फोन रखते हुए चिल्लाकर कहा. ताकि सभी सुन ले. अभी वो बाहर गए हुए हैं. चलो कहीं और दिखा लेते हैं, डॉ तो अभी यहाँ आए नहीं. पिता जी के प्रस्ताव को माता जी ने धीरे से ठुकरा दिया, " नहीं. शगुन की दवा इन्ही डॉ की सूट करती है." मैं तो बच्चों का हॉस्पिटल हूँ, मुझे यह बात पता है कि रिसेप्शनिष्ट झूठ बोल रही है. डॉ, मेरे कैम्पस में घर पर ही ...
  सूरज बेटा सुबह सबेरे बिस्तर से जब सूरज उतरा मंजन कर फिर उसने थोड़ा कुहरा कुतरा उत्तर को चल पड़ा बदल दीं अपनी राहें धरती अम्मा ने फैला दी दोनों बाहें अम्मा बोलीं-बेटा, खिचड़ी खा कर जाना लेकिन उसके पहले तुमको पड़े नहाना सूरज भागा फिर से कर के वही बहाना मम्मा मुझको छत पर अभी पतंग उड़ाना - प्रदीप कुमार शुक्ल ( 2021 )