Skip to main content
चुनावी ऋणपत्र और अलाने-फलाने
अच्छा, चुनावी ऋणपत्र ( इलेक्टोरल बॉन्ड ) का खेला भी कमाल का है। भारतीय राजनीति के महान अर्थशास्त्री श्रीमान अरुण जेटली जी के चाहने वाले सभी दलों में ऐसे ही नहीं भरे पड़े हैं। यह उन्ही का दिमागी बच्चा है।
इसको सरल भाषा में ऐसे समझिए।
एक हैं अलाने जिनको पाल्टी पूरे चुनाव भर पानी पी-पी कर गरियाती है। दुनिया जानती है कि अलाने के नंबर दो के धंधे हैं। पाल्टी के अब्बा, ताऊ, चाचा, भतीजा उसको सुबह - शाम गाली देने के बाद नाश्ता करते हैं। पर मुश्किल यह है कि न तो अलाने का काम पाल्टी के बगैर चल सकता है और न पाल्टी का काम अलाने के बगैर।
तो बस इसी के लिए इलेक्टोराल बॉन्ड नाम का खेला, खेला जाता है। आइये देखते हैं कैसे।
अलाने को अपना काम कराने के लिए ( मतलब जनता का खून चूसने के लिए ) पार्टी ( सरकार पढ़ा जाये ) को सौ ( करोड़ आदि पढ़ लिया जाये ) रुपये का चढ़ावा चढ़ाना है। बैंक के पैसे अलाने पार्टी को देना नहीं चाहते। एक तो बैंक मे पैसे डालने-निकालने की उनकी आदत नहीं और दूसरे कल को बात खुले तो पाल्टी को दिक्कत हो जाने का।
अच्छा खैर, तो अलाने ने एक सौ दस रुपये के बोरे भिजवा दिये फलाने के गोदाम में। फलाने ने अपने बैंक से सौ रुपये के बॉन्ड अलाने को खरीद कर दे दिये अपने खाते से। बताते चलें कि इन्हे आप बॉन्ड भले कहें लेकिन हैं यह करेंसी नोट। आप बिना किसी लिखा-पढ़ी के अपनी जेब से निकाल कर किसी के भी हाथ मे दे सकते हैं। अब आप पूछेंगे कि फलाने को क्या फायदा? तो फलाने को तीन फ़ायदे हुए। एक सीधे सीधे तीस रुपये का टैक्स बचा, दूसरा दस रुपये और मिले अलाने से, तीसरा अलाने से संबंध बने जो अंधेरे - उजेरे काम आएंगे।
अब किसी माई के लाल की औकात नहीं कि किसी बैंक, किसी कागज मे अलाने का नाम खोज सके। अब चूंकि अलाने ने अपने कर कमलों से सौ रुपये के बॉन्ड पाल्टी को स्वयं दिये हैं तो पाल्टी और उनके आका और उनकी सरकार अलाने की चरण वंदना करती रहेगी।
बस दुई हजार रुपिया खातिर
फोटू खैंचेव, स्याही लगायेव
अरबन का चन्दा तुम लीन्ह्यो
पर नामु न याको तुम बतायेव
सब नियम हमरेहे खातिर हैं
तुमरे तन याकौ नियम नहीं
काका तुम ब्वालौ सही-सही
काका तुम ब्वालौ सही-सही
( कविता नोटबंदी के समय लिखी गयी थी, इसका प्रस्तुत आलेख से संबंध है )
- प्रदीप कुमार शुक्ल

Comments

Popular posts from this blog

  !! अरविन्द - नामा !! आओ अरविन्द केज़रीवाल को आंकते हैं ! पहले थोड़ा पीछे झांकते हैं !! ( 1 ) बात करते हैं पिछले साल की वही शुरूआती जन लोकपाल की एक नया चेहरा टी वी पर अक्सर आने लगा धीरे धीरे प्राइम टाइम पर छाने लगा कुछ तो मीडिया के बुद्धिजीवी प्रभावित कुछ टी आर पी का चक्कर बन्दा खड़ा रहा डटकर मामूली सा इंसान चौखाने की शर्ट पैंट से बाहर लटकती हुई दो सौ रुपये वाला चश्मे का फ्रेम पचास किलो का चवन्नी छाप आदमी मीडिया की तवज्जो से मठाधीश बौखला गए वो कुछ भी कहता लोग पूछते तुम कौन ? वह बोलता - आम आदमी तो ?? तो क्या तुम हमसे सवाल करोगे ? गन्दी नाली के कीड़े ( गटर स्नाइप्स ) हिम्मत है तो चुनाव लड़ो एक करोड़ तो चुनाव प्रचार में ही लगते हैं दारु शारू , दुनिया भर का ऊपर से खर्चा दस करोड़ !! है औकात तुम्हारी उसके बाद विधायक खरीदने / बचाने का पैसा अलग कुछ पता भी है तुम्हे चले आये मुह उठा कर जी हम भी चुनाव लड़ेंगे जाओ चुनाव जीतना फिर बताना ( 2 ) चुनाव जीत गए तो कौन सा तीर मार लिया पिछले तिरसठ सालों से हम ने न जाने कितने चुनाव जीते हैं कितनी सरकारें चलायीं / गिरायीं अब तुम चला...
चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल : कुछ नोट्स ( 2 ) " साढ़े नौ का टाइम लिखा रखा है, दस बजने वाले हैं अभी तक डॉ नहीं बैठे हैं. क्या तमाशा बना रखा है," शगुन के पापा गुस्से में रिसेप्शनिष्ट लड़की को हडकाए जा रहे हैं. भैया, आने वाले हैं बस डॉ, तब तक आप बच्चे को पानी से स्पंज करा दीजिए. सिस्टर जी बच्चे का बुखार नाप कर स्पन्जिंग करवाइए, गुनगुने पानी से. शगुन की मम्मी शगुन के माथे पर पट्टियां तो रख सकती हैं परन्तु बुखार में बच्चे को नहलाना ... न बाबा न. निमोनिया जकड़ लेगी सीने को. इनका बच्चा तो है नहीं, जो मन में आया बोल दिया. मम्मी जी धीरे धीरे भुनभुना रही हैं. चादर से और लपेट दिया बच्चे को. " डॉ साब साढ़े दस बजे आएंगे " रिसेप्शनिष्ट ने फोन रखते हुए चिल्लाकर कहा. ताकि सभी सुन ले. अभी वो बाहर गए हुए हैं. चलो कहीं और दिखा लेते हैं, डॉ तो अभी यहाँ आए नहीं. पिता जी के प्रस्ताव को माता जी ने धीरे से ठुकरा दिया, " नहीं. शगुन की दवा इन्ही डॉ की सूट करती है." मैं तो बच्चों का हॉस्पिटल हूँ, मुझे यह बात पता है कि रिसेप्शनिष्ट झूठ बोल रही है. डॉ, मेरे कैम्पस में घर पर ही ...
  सूरज बेटा सुबह सबेरे बिस्तर से जब सूरज उतरा मंजन कर फिर उसने थोड़ा कुहरा कुतरा उत्तर को चल पड़ा बदल दीं अपनी राहें धरती अम्मा ने फैला दी दोनों बाहें अम्मा बोलीं-बेटा, खिचड़ी खा कर जाना लेकिन उसके पहले तुमको पड़े नहाना सूरज भागा फिर से कर के वही बहाना मम्मा मुझको छत पर अभी पतंग उड़ाना - प्रदीप कुमार शुक्ल ( 2021 )