Skip to main content
पचहत्तर साल की उम्र के बाद समाज को आपकी जरूरत नहीं
-----------------------------------------------------------------
एक पचहत्तर साल का भला चंगा आदमी एक दिन अचानक बीमार पड़ जाता है l अब बीमार तो कोई भी हो सकता है l हमारे पूर्व प्रधानमन्त्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई जी भी पिछले कई बरसों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं l लेकिन हम लाखों देशवासियों की यही इच्छा है कि अभी वह जीवित रहें l
परन्तु यहाँ मैं पचहत्तर साल के उस भले आदमी की बात कर रहा हूँ जो आज से दो महीने पहले अचानक से बीमार पड़ गया l
जैसा कि अमूमन होता है उन्हें भी शहर के सबसे बड़े माने जाने वाले अस्पताल संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराने की कोशिश की गई l यहाँ पर यह बता देना उचित रहेगा कि बीमार हुआ व्यक्ति स्वयं एक डॉ है l 1960 बैच केजीएमसी का यह छात्र राज्य के स्वास्थ्य विभाग से संयुक्त निदेशक के पद से अवकाश प्राप्त हैं l दशकों तक मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट और सीएमओ के पद पर रहते हुए हजारों मरीजों का स्वास्थ्य ठीक करने वाले इस भले आदमी के लिए सरकारी अस्पताल में कोई जगह नहीं थी l बात बिलकुल ठीक भी थी कि किसी बीमार भर्ती आदमी को हटाकर तो उन्हें भर्ती नहीं ही किया जा सकता था, सो नही किया गया l
तो परिवार वालों ने उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया, चूँकि वहां पैसा लगता है इसलिए पैसा लगा l एक महीने तक लाखों रूपए खर्चकर अच्छे से अच्छे अस्पतालों में इलाज हुआ, तबियत को न ठीक होना था न हुई l आखिरी उम्मीद एस्जीपीजीआई के महीने भर चक्कर लगाकर आखिरकार एक बेड खाली मिल ही गया l लगा कि संस्थान में कई लोगों के दिमाग लगेंगे तो शायद डायग्नोसिस बन ही जाय पर वहाँ भी ढाक के वही तीन पात l
अब असली बात जिसके लिए ये कहानी लिखनी पड़ी l पिछले एक महीने से वह भला आदमी पीजीआई में भर्ती है l कभी वेंटीलेटर पर कभी वेंटिलेटर से बाहर, कोई डाइग्नोसिस नहीं ( यह बिलकुल संभव है कि बहुत कोशिश के बावजूद भी डायग्नोसिस नहीं बन पाए ) अब तक पांच लाख सत्ताईस हजार पांच सौ रूपए अस्पताल में जमा कराए जा चुके हैं l दिमागी सुस्ती ( ब्रेन डेड नहीं ) के अलावा बाक़ी शरीर के सारे सिस्टम अभी ठीक काम कर रहे हैं l कभी कभी आंखें खोलते हैं, हाथ पैर चलाते हैं अपने आप सांस लेने की कोशिश करते हैं l ...... ऐसे में उनके डॉ इंचार्ज का यह कहना मन को व्यथित कर जाता है l ....
........" आप इन्हें यहाँ से फ़ौरन ले जाइए l बेकार में यह जगह घेरे हुए हैं l इनकी जगह हम किसी बीस साल के आदमी को भर्ती कर लेंगे l हम इनका इलाज यहाँ पर और नहीं करना चाहते हैं, आपको इन्हें यहाँ से ले जाना ही होगा l हम तो पहले ही इनको भर्ती नहीं करना चाहते थे l आप लोग पब्लिक मनी का दुरुपयोग कर रहे हैं .... ब्लाह ... ब्लाह ... ब्लाह l " ....
कभी किसी नेता, किसी वीआईपी के लिए भी ऐसा कहेंगे आप? शायद नहीं l
एक आदमी जिसने हजारों मरीजों को जीवन दिया हो उसी कॉलेज में पढ़ा हुआ एक डॉ सिर्फ़ इसलिए उसका इलाज करने से मना करे कि वह पचहत्तर साल का हो गया है l आपको कैसे पता कि अब वह बिलकुल भी ठीक नहीं होंगे l आप भगवान् हैं? आपको इस तरह दुत्कारने का हक किसने दिया? आख़िरी समय में हम क्या उनसे गरिमापूर्ण ढंग से व्यवहार नहीं कर सकते?
पचहत्तर साल का होते ही हमें मर जाना चाहिए? कल को हम बीमार होंगे पचहत्तर साल पर, तो मेरे डॉ बेटे को मुझे इलाज मुहैया नहीं कराना चाहिए l हम कितने - कितने असम्वेदनशील हो गए हैं l
आपके लिए यह मरीज और बेड का समीकरण हो सकता है, मेरे लिए वह एक जीता जागता इंसान है, जिसने मुझे डॉ होने के मायने समझाए l
मुझे यह पोस्ट बहुत दुःख और क्षोभ के साथ लिखना पड़ा है l मेडिकल कम्युनिटी के पुरोधाओं की टिप्पणियों का इंतज़ार है l हो सकता है कि मैं खुद ही अपने दुख में सही बात नहीं समझ पा रहा हूँ l
- 15 दिसंबर, 2017

Comments

Popular posts from this blog

  !! अरविन्द - नामा !! आओ अरविन्द केज़रीवाल को आंकते हैं ! पहले थोड़ा पीछे झांकते हैं !! ( 1 ) बात करते हैं पिछले साल की वही शुरूआती जन लोकपाल की एक नया चेहरा टी वी पर अक्सर आने लगा धीरे धीरे प्राइम टाइम पर छाने लगा कुछ तो मीडिया के बुद्धिजीवी प्रभावित कुछ टी आर पी का चक्कर बन्दा खड़ा रहा डटकर मामूली सा इंसान चौखाने की शर्ट पैंट से बाहर लटकती हुई दो सौ रुपये वाला चश्मे का फ्रेम पचास किलो का चवन्नी छाप आदमी मीडिया की तवज्जो से मठाधीश बौखला गए वो कुछ भी कहता लोग पूछते तुम कौन ? वह बोलता - आम आदमी तो ?? तो क्या तुम हमसे सवाल करोगे ? गन्दी नाली के कीड़े ( गटर स्नाइप्स ) हिम्मत है तो चुनाव लड़ो एक करोड़ तो चुनाव प्रचार में ही लगते हैं दारु शारू , दुनिया भर का ऊपर से खर्चा दस करोड़ !! है औकात तुम्हारी उसके बाद विधायक खरीदने / बचाने का पैसा अलग कुछ पता भी है तुम्हे चले आये मुह उठा कर जी हम भी चुनाव लड़ेंगे जाओ चुनाव जीतना फिर बताना ( 2 ) चुनाव जीत गए तो कौन सा तीर मार लिया पिछले तिरसठ सालों से हम ने न जाने कितने चुनाव जीते हैं कितनी सरकारें चलायीं / गिरायीं अब तुम चला...
चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल : कुछ नोट्स ( 2 ) " साढ़े नौ का टाइम लिखा रखा है, दस बजने वाले हैं अभी तक डॉ नहीं बैठे हैं. क्या तमाशा बना रखा है," शगुन के पापा गुस्से में रिसेप्शनिष्ट लड़की को हडकाए जा रहे हैं. भैया, आने वाले हैं बस डॉ, तब तक आप बच्चे को पानी से स्पंज करा दीजिए. सिस्टर जी बच्चे का बुखार नाप कर स्पन्जिंग करवाइए, गुनगुने पानी से. शगुन की मम्मी शगुन के माथे पर पट्टियां तो रख सकती हैं परन्तु बुखार में बच्चे को नहलाना ... न बाबा न. निमोनिया जकड़ लेगी सीने को. इनका बच्चा तो है नहीं, जो मन में आया बोल दिया. मम्मी जी धीरे धीरे भुनभुना रही हैं. चादर से और लपेट दिया बच्चे को. " डॉ साब साढ़े दस बजे आएंगे " रिसेप्शनिष्ट ने फोन रखते हुए चिल्लाकर कहा. ताकि सभी सुन ले. अभी वो बाहर गए हुए हैं. चलो कहीं और दिखा लेते हैं, डॉ तो अभी यहाँ आए नहीं. पिता जी के प्रस्ताव को माता जी ने धीरे से ठुकरा दिया, " नहीं. शगुन की दवा इन्ही डॉ की सूट करती है." मैं तो बच्चों का हॉस्पिटल हूँ, मुझे यह बात पता है कि रिसेप्शनिष्ट झूठ बोल रही है. डॉ, मेरे कैम्पस में घर पर ही ...
  सूरज बेटा सुबह सबेरे बिस्तर से जब सूरज उतरा मंजन कर फिर उसने थोड़ा कुहरा कुतरा उत्तर को चल पड़ा बदल दीं अपनी राहें धरती अम्मा ने फैला दी दोनों बाहें अम्मा बोलीं-बेटा, खिचड़ी खा कर जाना लेकिन उसके पहले तुमको पड़े नहाना सूरज भागा फिर से कर के वही बहाना मम्मा मुझको छत पर अभी पतंग उड़ाना - प्रदीप कुमार शुक्ल ( 2021 )