श्रीमान राजेन्द्र यादव जी ( हंस वाले नहीं ) ने तकरीबन डेढ़ दशक पहले स्टार्ट अप इंडिया के तहत व्यवसाय शुरू किया था l " हर बीमारी ( इलाज ) दस रुपये में " आरम्भ करने वाले राजेन्द्र ने पंद्रह बरस पश्चात भी दाम नहीं बढाए l ( यह ठीक उसी तर्ज पर है जैसे श्रीमान लालू यादव जी ने रेलवे के साथ किया था l श्रीमान राजेन्द्र जी को भी हार्वर्ड में व्याख्यान के लिए बुलाने पर विचार किया जा रहा है l ) वैश्विक आर्थिक मंदी, इन्फ्लेशन और महंगाई को धता बताते हुए सर्विस सेक्टर में उत्तरोत्तर प्रगति का यह एक सर्वथा अनूठा उदाहरण है l सर्विस सेक्टर की इस विशेष चिकित्सा शाखा का विकास आश्चर्यचकित कर देने वाला है l हमारे यशस्वी प्रधानमन्त्री ने संज्ञान लेते हुए सरकार को निर्देशित किया है कि ब्रिज कोर्स के द्वारा इस शाखा का तुरंत विकास किया जाय l हम पूरे विश्व के सामने हम इस मॉडल को जल्द से जल्द प्रदर्शित करने वाले हैं l
! तेज़ पुराण !! तहलका में खूब तहलका मचा है खेल हुआ ख़त्म अब क्या बचा है !! तेजपाल निश्तेज हो गए , बुरे हैं अब हालात लिफ्ट नहीं सीढ़ी से अब तो जायेंगे हवालात !! उनके क्रिया कलापों पर है , अब गंभीर सवाल हफ्ते भर से मीडिया में , छाया यही बवाल !! बेटी की उम्र की महिला से , उत्पीड़न का आरोप कई तरह की धाराएं , दी गयी हैं थोप !! तेजपाल के अनुसार ये है विरोधियों का वार मैं तो दूध का धुला हूँ हाँ तबियत का थोड़ा खुला हूँ दारू पीकर थोड़ा मज़ाक कर रहा था बस इधर उधर थोड़ा तांक झाँक कर रहा था आखिर मैं उसका बॉस हूँ ऊपर से मैं कुछ ख़ास हूँ मैंने मीडिया जगत में तहलका मचाया है सबको खुफिया कैमरे का इस्तेमाल सिखाया है उसी कैमरे की वजह से आज मैं परेशान हूँ आगे क्या होगा यही सोच कर हैरान हूँ ये हमारे खिलाफ एक राजनैतिक साजिश है सबको हमारी चोटी खींचने की ख्वाहिश है ............................................. ............................... समय की कमी के कारण पुराण का प्रथम अध्याय यहीं समाप्त होता है ... अगले अध्याय सहित फिर हाज़िर होंगे बोलो किशन कन्हैया की जय !! 37 You, Sandeep Shukla, DrSaurabh Bajpai...
Comments
Post a Comment