Skip to main content
सोशल मीडिया में मजाक का विषय बने " जिओ इन्स्टीट्यूट " के बारे में तथ्यों की पड़ताल :
यह सच बात है कि जिस ' जिओ इन्स्टीट्यूट ' को मानव संसाधन मंत्रालय ने इन्स्टीट्यूट ऑफ़ एमिनेन्स की कैटेगरी में आई आई टी मुंबई, आई आई टी दिल्ली जैसे दिग्गजों के साथ जगह दी है उसके पास कोई क्लास रूम तो क्या उसकी नींव तक नहीं खोदी गई है l लेकिन इसको पूर्णता में समझने की आवश्यकता है l
मंत्रालय द्वारा जिस ग्रीनफील्ड कैटेगरी में इसे नामित किया गया है उसमे किसी बिल्डिंग, क्षात्रों की संख्या आदि का जिक्र ही नहीं है l इसके लिए निर्धारित मानक हैं : उपयुक्त मात्रा में विवाद रहित भूमि की उपलब्धता, संस्थान का दृष्टिकोण, कोर टीम, धन की उपलब्धता और संस्थान की लोकेशन l इन मानकों को ध्यान में रखते हुए ग्यारह व्यावसायिक समूहों ने आवेदन किया जिसमे से रिलायंस समूह को सफलता मिली l अन्य समूह थे भारती एयरटेल, वेदांता और क्रेया फाउंडेशन आदि l इस सफलता के पीछे मुकेश अम्बानी की भारत सरकार में अपनी खुद की हैसियत कितनी काम आई, यह तो कोई नहीं बता सकता परन्तु व्यक्तिगत रिश्ते महत्वपूर्ण होते हैं इस से भला कौन इनकार कर सकता है l
महाराष्ट्र में 800 एकड़ अधिग्रहीत जमीन पर प्रस्तावित जिओ इन्स्टीट्यूट की कोर टीम के लीडर हैं 1979 बीच के रिटायर्ड आई ए एस मि. ओबेरॉय l ओबेरॉय जी २०१६ में मानव संसाधन मंत्रालय में सेक्रेटरी थे l ध्यान देने वाली बात यह है कि इन्ही के कार्यकाल में पहली बार इस तरह का प्रस्ताव 2016 में लाया गया था l इस परिस्थिति को दो तरह से देख सकते हैं l एक तो यह ( जिसकी संभावना अधिक है ) कि मि. ओबेरॉय इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट की मूल भावना से खूब अच्छी तरह से परिचित हैं इसलिए उन्होंने रिलायंस का प्रस्ताव सबसे उत्तम तरीके से रखा l आप ऐसा भी सोच सकते हैं कि प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मंत्रालय में बनाते समय ही रिलायंस का ध्यान रखा गया l
अब आते हैं अगले पांच वर्षों में प्रस्तावित संस्थाओं को सरकार द्वारा 1000 करोड़ रुपये अनुदान में देने वाली बात पर l यहाँ भी सोशल मीडिया पर अर्धसत्य फैलाया जा रहा है l तथ्य यह है कि किसी भी प्राइवेट संस्थान को एक नया पैसा भी सरकार द्वारा अनुदान नहीं दिया जाएगा l यह केवल सरकारी संस्थाओं के लिए प्रस्तावित है l हाँ, नियमों में कई प्रकार की शिथिलताएँ उन्हें जरूर दी जायेंगी जिनमे कुछ लाभ पहुंचाने वाली स्थिति भी बन सकती है, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है l
- प्रदीप शुक्ल
स्रोत :

Comments

Popular posts from this blog

  !! अरविन्द - नामा !! आओ अरविन्द केज़रीवाल को आंकते हैं ! पहले थोड़ा पीछे झांकते हैं !! ( 1 ) बात करते हैं पिछले साल की वही शुरूआती जन लोकपाल की एक नया चेहरा टी वी पर अक्सर आने लगा धीरे धीरे प्राइम टाइम पर छाने लगा कुछ तो मीडिया के बुद्धिजीवी प्रभावित कुछ टी आर पी का चक्कर बन्दा खड़ा रहा डटकर मामूली सा इंसान चौखाने की शर्ट पैंट से बाहर लटकती हुई दो सौ रुपये वाला चश्मे का फ्रेम पचास किलो का चवन्नी छाप आदमी मीडिया की तवज्जो से मठाधीश बौखला गए वो कुछ भी कहता लोग पूछते तुम कौन ? वह बोलता - आम आदमी तो ?? तो क्या तुम हमसे सवाल करोगे ? गन्दी नाली के कीड़े ( गटर स्नाइप्स ) हिम्मत है तो चुनाव लड़ो एक करोड़ तो चुनाव प्रचार में ही लगते हैं दारु शारू , दुनिया भर का ऊपर से खर्चा दस करोड़ !! है औकात तुम्हारी उसके बाद विधायक खरीदने / बचाने का पैसा अलग कुछ पता भी है तुम्हे चले आये मुह उठा कर जी हम भी चुनाव लड़ेंगे जाओ चुनाव जीतना फिर बताना ( 2 ) चुनाव जीत गए तो कौन सा तीर मार लिया पिछले तिरसठ सालों से हम ने न जाने कितने चुनाव जीते हैं कितनी सरकारें चलायीं / गिरायीं अब तुम चला...
चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल : कुछ नोट्स ( 2 ) " साढ़े नौ का टाइम लिखा रखा है, दस बजने वाले हैं अभी तक डॉ नहीं बैठे हैं. क्या तमाशा बना रखा है," शगुन के पापा गुस्से में रिसेप्शनिष्ट लड़की को हडकाए जा रहे हैं. भैया, आने वाले हैं बस डॉ, तब तक आप बच्चे को पानी से स्पंज करा दीजिए. सिस्टर जी बच्चे का बुखार नाप कर स्पन्जिंग करवाइए, गुनगुने पानी से. शगुन की मम्मी शगुन के माथे पर पट्टियां तो रख सकती हैं परन्तु बुखार में बच्चे को नहलाना ... न बाबा न. निमोनिया जकड़ लेगी सीने को. इनका बच्चा तो है नहीं, जो मन में आया बोल दिया. मम्मी जी धीरे धीरे भुनभुना रही हैं. चादर से और लपेट दिया बच्चे को. " डॉ साब साढ़े दस बजे आएंगे " रिसेप्शनिष्ट ने फोन रखते हुए चिल्लाकर कहा. ताकि सभी सुन ले. अभी वो बाहर गए हुए हैं. चलो कहीं और दिखा लेते हैं, डॉ तो अभी यहाँ आए नहीं. पिता जी के प्रस्ताव को माता जी ने धीरे से ठुकरा दिया, " नहीं. शगुन की दवा इन्ही डॉ की सूट करती है." मैं तो बच्चों का हॉस्पिटल हूँ, मुझे यह बात पता है कि रिसेप्शनिष्ट झूठ बोल रही है. डॉ, मेरे कैम्पस में घर पर ही ...
  सूरज बेटा सुबह सबेरे बिस्तर से जब सूरज उतरा मंजन कर फिर उसने थोड़ा कुहरा कुतरा उत्तर को चल पड़ा बदल दीं अपनी राहें धरती अम्मा ने फैला दी दोनों बाहें अम्मा बोलीं-बेटा, खिचड़ी खा कर जाना लेकिन उसके पहले तुमको पड़े नहाना सूरज भागा फिर से कर के वही बहाना मम्मा मुझको छत पर अभी पतंग उड़ाना - प्रदीप कुमार शुक्ल ( 2021 )