फेक न्यूज़
दो हजार का नया नोट अब सेंसर लेकर आए
सौ मीटर धरती के नीचे भी कोई छुपा न पाए
सौ मीटर धरती के नीचे भी कोई छुपा न पाए
फेक न्यूज़ है, फेक न्यूज़ है, फेक न्यूज़ है फेक
झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ
झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ
गाँव गाँव में घूम रहे हैं बच्चा चोरी वाले
मार रहें हैं लोग उन्हें ले डंडा, छूरी, भाले
मार रहें हैं लोग उन्हें ले डंडा, छूरी, भाले
फेक न्यूज़ है, फेक न्यूज़ है, फेक न्यूज़ है फेक
झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ
झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ
वाट्स ऐप पर दिखा वीडियो कत्ले आम मचा है
एक धर्म के लोगों ने यह सारा खेल रचा है
एक धर्म के लोगों ने यह सारा खेल रचा है
फेक न्यूज़ है, फेक न्यूज़ है, फेक न्यूज़ है फेक
झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ
झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ
दूध पी रहे हैं गणेश जी देखो पत्थर वाले
लाखों लीटर दूध बह चला देखो नाली नाले
लाखों लीटर दूध बह चला देखो नाली नाले
फेक न्यूज़ है, फेक न्यूज़ है, फेक न्यूज़ है फेक
झूठ झूठ है, झूठ झूठ है झूठ झूठ है झूठ
झूठ झूठ है, झूठ झूठ है झूठ झूठ है झूठ
वहाँ पोलियो की खुराक से रोगी होते बच्चे
पीकर मरणासन्न हो गए खेल रहे थे अच्छे
पीकर मरणासन्न हो गए खेल रहे थे अच्छे
फेक न्यूज़ है, फेक न्यूज़ है, फेक न्यूज़ है फेक
झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ .........
झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ झूठ है, झूठ .........
- प्रदीप कुमार शुक्ल
15 अक्टूबर, 2018
15 अक्टूबर, 2018
Comments
Post a Comment