चन्दा मामा दूर के
चन्दा मामा दूर के
देख रहे हैं बच्चे तुमको
पेरिस के, कुन्नूर के
देख रहे हैं बच्चे तुमको
पेरिस के, कुन्नूर के
चांदी के
जैसे चमकीले
तुम कितने हो अच्छे
तुम धरती के भाई लगते
हम धरती के बच्चे
जैसे चमकीले
तुम कितने हो अच्छे
तुम धरती के भाई लगते
हम धरती के बच्चे
आगे पीछे घूम रहे हम
सूरज मियाँ हुजूर के
सूरज मियाँ हुजूर के
अफ्रीका का
बच्चा तुमको
देख रहा है भूखा
लास एंजेल्स की गलियों में
केक पड़ा है सूखा
बच्चा तुमको
देख रहा है भूखा
लास एंजेल्स की गलियों में
केक पड़ा है सूखा
एक गुलपरी काबुल से
बस देखे तुमको घूर के
बस देखे तुमको घूर के
कहीं अलेप्पो
के मलबे से
झांकें सूनी आखें
तड़प रही है तितली,
कोई नोच ले गया पाखें
के मलबे से
झांकें सूनी आखें
तड़प रही है तितली,
कोई नोच ले गया पाखें
कैसे तुम अब खा पाओगे
लड्डू मोतीचूर के
लड्डू मोतीचूर के
चन्दा मामा
देखो कोई
अगर रो रहा बच्चा
कहना, चिंता नहीं करो
सब आगे होगा अच्छा
देखो कोई
अगर रो रहा बच्चा
कहना, चिंता नहीं करो
सब आगे होगा अच्छा
सैंटा को तुम बतला देना
घर सारे मजबूर के
घर सारे मजबूर के
- प्रदीप कुमार शुक्ल
Comments
Post a Comment