चलना मेरे यार ( थीम सॉंग )
-----------------
-----------------
छोटे - छोटे कदम चलो
या चलो झपट्टा मार
देखो पर तुम रुक ना जाना
चलना मेरे यार
या चलो झपट्टा मार
देखो पर तुम रुक ना जाना
चलना मेरे यार
बाज बड़े जोशीले हैं
चीते पर फुर्तीले हैं
कुछ तो इसमें तीसमार हैं
लेकिन कुछ शर्मीले हैं
चीते पर फुर्तीले हैं
कुछ तो इसमें तीसमार हैं
लेकिन कुछ शर्मीले हैं
रोज शाम तक कम से कम
सब गिन लो पांच हजार
सब गिन लो पांच हजार
छोटे - छोटे कदम चलो
या चलो झपट्टा मार
देखो पर तुम रुक ना जाना,
चलना मेरे यार
या चलो झपट्टा मार
देखो पर तुम रुक ना जाना,
चलना मेरे यार
सुबह चलो, दोपहर चलो तुम
चलो शाम को यारा
चलो मगर दो पैरों,
लो गाड़ी का नहीं सहारा
चलो शाम को यारा
चलो मगर दो पैरों,
लो गाड़ी का नहीं सहारा
कुछ तो हवा साफ़ होगी
खुश होगा यह संसार
खुश होगा यह संसार
छोटे - छोटे कदम चलो
या चलो झपट्टा मार
देखो पर तुम रुक ना जाना,
चलना मेरे यार
या चलो झपट्टा मार
देखो पर तुम रुक ना जाना,
चलना मेरे यार
ठान लिया तो ठान लिया
अब चलना ही है प्यारे
बाज और चीतों में देखो
कोई न हिम्मत हारे
अब चलना ही है प्यारे
बाज और चीतों में देखो
कोई न हिम्मत हारे
चलते - चलते चल लेंगे हम
बीसों लाख हजार
बीसों लाख हजार
छोटे - छोटे कदम चलो
या चलो झपट्टा मार
देखो पर तुम रुक ना जाना
चलना मेरे यार
या चलो झपट्टा मार
देखो पर तुम रुक ना जाना
चलना मेरे यार
चलना मेरे यार ... चलना मेरे यार .... चलना मेरे यार
- प्रदीप कुमार शुक्ल
Comments
Post a Comment