Skip to main content
अदृश्य हाथ
' हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है l' यह कहावत कोई ऐसे ही नहीं बन गई होगी l बार - बार इसे कसौटी पर कसा गया होगा l लेकिन उस औरत के पीछे किसी आदमी का अदृश्य हाथ भी हो सकता है यह मानने को दुनिया तैयार नहीं होती l
ताजा मामला पाकिस्तानी इमरान खान की कामयाबी का है l लोगों का कहना है कि उनकी कामयाबी के पीछे किसी एक औरत का हाथ तलाश करना बेमानी है l
पर मैं यहाँ आपको उस एक औरत का हाथ दिखाने की कोशिश करूंगा जिसके बारे में पाकिस्तान की मीडिया का मानना है कि उन्हें वोट करने वाली जनता का काफी हिस्सा इस कहानी पर यकीन करता है l और फिर उसके पीछे के अदृश्य हाथ को देखेंगे l
तो साहबान, उस औरत का नाम है ' बुशरा खान ' जो अभी कुछ दिन पहले तक बुशरा रियाज़ वत्तू के नाम से जानी जाती थीं l बुशरा जी को अचानक एक रात सोते हुए सपना आया l सपने में साक्षात पैगम्बर मुहम्मद ने दर्शन दिए और काफी देर तक बातें की l आधी रात को खर्राटे लेते हुए बगल में सोये अपने खाविंद को उन्होंने झकझोर कर जगाया l उसने प्यार की एक झप्पी लेकर मुहम्मद साहेब का पैगाम अपने खाविंद को बताया कि मुझे आदेश हुआ है कि मैं जल्द से जल्द इमरान खान से शादी कर लूं l इससे वह प्रधानमंत्री बन जायेंगे l अवाक बैठे पति को उसने पैगम्बर की एक और बात बताई कि ऐसा होने पर पाकिस्तान के सितारे बुलंदी पर होंगे l यह बात उसने जाग गए पति से दो - तीन बार दुहराई l बात बन गई l
आगे के रास्ते में ज्यादा अड़चनें नहीं थी l मोहतरमा की मुलाक़ात खां साहेब से जल्द ही हो गई l पांच बच्चों की माँ बुशरा बेग़म ने खां साहेब से कहा कि जल्दी कीजिये आखिरी तारीख पांच जनवरी है l कहते हैं एक जनवरी के आस - पास खां साहेब और बेग़म साहिबा ने पैगम्बर का पैगाम कुबूल फरमाया l
तो साहेबान यह तो था इमरान खान की कामयाबी के पीछे एक औरत का हाथ l अब आइये ज़रा उस अदृश्य हाथ को महसूस करते हैं l बुशरा के पहले शौहर पर ज़रा गौर फरमाइए l बेचारे को आधी रात में सोते से जगा कर बीवी ने जब यह कहा कि उसे इमरान खान से शादी करनी है तो सोचिए उसके जेहन में क्या चल रहा होगा l
असली कुर्बानी तो उस शौहर ने दी है इमरान की कामयाबी के लिए l हालांकि उसका कहना है कि वह सब कुछ अपने देश को बचाने के लिए कर रहा है l इसे कहते हैं देशभक्ति l
हिन्दुस्तान के गाय - गोबर करने वाले देशभक्तों, सीखो उस अदृश्य आदमी से और सलाम करो उस अदृश्य हाथ को l
( चित्र में खां साहेब की कामयाबी के पीछे ( शरीर के पीछे नहीं ) उस औरत का हाथ आप आसानी से देख सकते हैं l पर उस औरत के पीछे अदृश्य आदमी के उस अदृश्य हाथ की आप बस कल्पना ही कर सकते हैं l )
- प्रदीप शुक्ल

Comments

Popular posts from this blog

  !! अरविन्द - नामा !! आओ अरविन्द केज़रीवाल को आंकते हैं ! पहले थोड़ा पीछे झांकते हैं !! ( 1 ) बात करते हैं पिछले साल की वही शुरूआती जन लोकपाल की एक नया चेहरा टी वी पर अक्सर आने लगा धीरे धीरे प्राइम टाइम पर छाने लगा कुछ तो मीडिया के बुद्धिजीवी प्रभावित कुछ टी आर पी का चक्कर बन्दा खड़ा रहा डटकर मामूली सा इंसान चौखाने की शर्ट पैंट से बाहर लटकती हुई दो सौ रुपये वाला चश्मे का फ्रेम पचास किलो का चवन्नी छाप आदमी मीडिया की तवज्जो से मठाधीश बौखला गए वो कुछ भी कहता लोग पूछते तुम कौन ? वह बोलता - आम आदमी तो ?? तो क्या तुम हमसे सवाल करोगे ? गन्दी नाली के कीड़े ( गटर स्नाइप्स ) हिम्मत है तो चुनाव लड़ो एक करोड़ तो चुनाव प्रचार में ही लगते हैं दारु शारू , दुनिया भर का ऊपर से खर्चा दस करोड़ !! है औकात तुम्हारी उसके बाद विधायक खरीदने / बचाने का पैसा अलग कुछ पता भी है तुम्हे चले आये मुह उठा कर जी हम भी चुनाव लड़ेंगे जाओ चुनाव जीतना फिर बताना ( 2 ) चुनाव जीत गए तो कौन सा तीर मार लिया पिछले तिरसठ सालों से हम ने न जाने कितने चुनाव जीते हैं कितनी सरकारें चलायीं / गिरायीं अब तुम चला...
चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल : कुछ नोट्स ( 2 ) " साढ़े नौ का टाइम लिखा रखा है, दस बजने वाले हैं अभी तक डॉ नहीं बैठे हैं. क्या तमाशा बना रखा है," शगुन के पापा गुस्से में रिसेप्शनिष्ट लड़की को हडकाए जा रहे हैं. भैया, आने वाले हैं बस डॉ, तब तक आप बच्चे को पानी से स्पंज करा दीजिए. सिस्टर जी बच्चे का बुखार नाप कर स्पन्जिंग करवाइए, गुनगुने पानी से. शगुन की मम्मी शगुन के माथे पर पट्टियां तो रख सकती हैं परन्तु बुखार में बच्चे को नहलाना ... न बाबा न. निमोनिया जकड़ लेगी सीने को. इनका बच्चा तो है नहीं, जो मन में आया बोल दिया. मम्मी जी धीरे धीरे भुनभुना रही हैं. चादर से और लपेट दिया बच्चे को. " डॉ साब साढ़े दस बजे आएंगे " रिसेप्शनिष्ट ने फोन रखते हुए चिल्लाकर कहा. ताकि सभी सुन ले. अभी वो बाहर गए हुए हैं. चलो कहीं और दिखा लेते हैं, डॉ तो अभी यहाँ आए नहीं. पिता जी के प्रस्ताव को माता जी ने धीरे से ठुकरा दिया, " नहीं. शगुन की दवा इन्ही डॉ की सूट करती है." मैं तो बच्चों का हॉस्पिटल हूँ, मुझे यह बात पता है कि रिसेप्शनिष्ट झूठ बोल रही है. डॉ, मेरे कैम्पस में घर पर ही ...
  सूरज बेटा सुबह सबेरे बिस्तर से जब सूरज उतरा मंजन कर फिर उसने थोड़ा कुहरा कुतरा उत्तर को चल पड़ा बदल दीं अपनी राहें धरती अम्मा ने फैला दी दोनों बाहें अम्मा बोलीं-बेटा, खिचड़ी खा कर जाना लेकिन उसके पहले तुमको पड़े नहाना सूरज भागा फिर से कर के वही बहाना मम्मा मुझको छत पर अभी पतंग उड़ाना - प्रदीप कुमार शुक्ल ( 2021 )