याद आईं अम्मा
-----------------
-----------------
बरसों बाद
अचानक फ़िर से
याद आईं अम्मा
बड़का लौटा रजधानी से
मुस्काईं अम्मा
अचानक फ़िर से
याद आईं अम्मा
बड़का लौटा रजधानी से
मुस्काईं अम्मा
पोता बहू
साथ आए हैं
लम्बी गाड़ी में
अम्मा गोबर पाथ रहीं हैं
मैली साड़ी में
साथ आए हैं
लम्बी गाड़ी में
अम्मा गोबर पाथ रहीं हैं
मैली साड़ी में
बहू पांव में झुकी ज़रा सा,
सकुचाईं अम्मा
सकुचाईं अम्मा
झोला लेकर
बड़का
सीधे कमरे के अन्दर
समझ रहा भैया की तेजी
अब मंझला चंदर
बड़का
सीधे कमरे के अन्दर
समझ रहा भैया की तेजी
अब मंझला चंदर
छुप कर, चीनी दौड़ माँग कर
लाईं हैं अम्मा
लाईं हैं अम्मा
चाय हो रही ठंडी
बड़का
नोटें गिनवाए
अम्मा खाली चेक पर
अपना नाम लिखे जाएं
बड़का
नोटें गिनवाए
अम्मा खाली चेक पर
अपना नाम लिखे जाएं
कहना चाहा बहुत
पर न कुछ कह पाईं अम्मा.
पर न कुछ कह पाईं अम्मा.
- प्रदीप कुमार शुक्ल
( गाँव देखता टुकुर - टुकुर से )
Comments
Post a Comment