अलबेली
---------
---------
मुझसे पंगा
मत लेना तुम
मैं अलबेली हूँ
फूलों से याराना है
काँटों की सहेली हूँ
मत लेना तुम
मैं अलबेली हूँ
फूलों से याराना है
काँटों की सहेली हूँ
धूप हमारे
बालों के
नीचे बैठी सुस्ताती
सर्दी हमको देख सामने
सी - सी - सी, सिसियाती
बालों के
नीचे बैठी सुस्ताती
सर्दी हमको देख सामने
सी - सी - सी, सिसियाती
संग हवा के आज यहाँ
मैं दिन भर खेली हूँ
मुझसे पंगा
मत लेना तुम
मैं अलबेली हूँ
मैं दिन भर खेली हूँ
मुझसे पंगा
मत लेना तुम
मैं अलबेली हूँ
बच्चे मुझको
झप्पी देते
मैं देती हूँ धप्पा
साथ हमारे गाओगे,
गाऊंगी लारा - लप्पा
झप्पी देते
मैं देती हूँ धप्पा
साथ हमारे गाओगे,
गाऊंगी लारा - लप्पा
मगर
सयानों की खातिर
मैं कठिन पहेली हूँ
मुझसे पंगा
मत लेना तुम
मैं अलबेली हूँ
सयानों की खातिर
मैं कठिन पहेली हूँ
मुझसे पंगा
मत लेना तुम
मैं अलबेली हूँ
तुम रोये
तो मेरी भी
आँखों में आंसू हैं
तिरछी नज़र हुई तो
मेरे थप्पड़ धांसू हैं
तो मेरी भी
आँखों में आंसू हैं
तिरछी नज़र हुई तो
मेरे थप्पड़ धांसू हैं
साथ हमारे
सौ अलबेली,
नहीं अकेली हूँ
मुझसे पंगा
मत लेना तुम
मैं अलबेली हूँ
सौ अलबेली,
नहीं अकेली हूँ
मुझसे पंगा
मत लेना तुम
मैं अलबेली हूँ
- प्रदीप कुमार शुक्ल
( बालदिवस पर विशेष )
Comments
Post a Comment