बादल खेलें छुपम छुपाई
बारिश आई बारिश आई
बारिश आई बारिश आई
चूहे के घर में है पानी
तैर रही हैं चुहिया रानी
बच्चों को लग रही ठंड है
यहाँ न कोई बाढ़ फंड है
लेकर सब परिवार यहाँ से
चूहे जी ने दौड़ लगाई
तैर रही हैं चुहिया रानी
बच्चों को लग रही ठंड है
यहाँ न कोई बाढ़ फंड है
लेकर सब परिवार यहाँ से
चूहे जी ने दौड़ लगाई
बारिश आई बारिश आई
मेढक जी की नींद खुली है
बारिश उनको लगे भली है
बाहर निकला सर आधा है
टर्र - टर्र का सुर साधा है
और पोखरे में झुक झुक कर
देख रहे अपनी परछाई
बारिश उनको लगे भली है
बाहर निकला सर आधा है
टर्र - टर्र का सुर साधा है
और पोखरे में झुक झुक कर
देख रहे अपनी परछाई
बारिश आई बारिश आई
मछली जल में नाच रही है
जल की हलचल जांच रही है
बगुला खड़ा हुआ दम साधे
मछली ऊपर नजरें बांधे
किसी तरह से दौड़ भाग कर
मछली ने फिर जान बचाई
जल की हलचल जांच रही है
बगुला खड़ा हुआ दम साधे
मछली ऊपर नजरें बांधे
किसी तरह से दौड़ भाग कर
मछली ने फिर जान बचाई
बादल खेलें छुपम छुपाई
बारिश आई बारिश आई
बारिश आई बारिश आई
- मंजरी शुक्ला
Comments
Post a Comment