फिर से मेरे यार मिले हैं केजीएमसी के
मन में फूल हजार खिले हैं केजीएमसी के
मन में फूल हजार खिले हैं केजीएमसी के
नाक पे मक्खी नहीं बैठने देते थे
फिर वो नखरेदार मिले हैं केजीएमसी के
फिर वो नखरेदार मिले हैं केजीएमसी के
सात समंदर पार कमाते डॉलर वो
रुपये नहीं उधार मिले हैं केजीएमसी के
रुपये नहीं उधार मिले हैं केजीएमसी के
गर्ल्स हॉस्टल, लैब, वायवा, वार्डों से
कितने तो दुत्कार मिले हैं केजीएमसी के
कितने तो दुत्कार मिले हैं केजीएमसी के
अब भी सपनों में सफ़ेद ऐप्रन पहने
खड़े हुए सरकार मिले हैं केजीएमसी के
खड़े हुए सरकार मिले हैं केजीएमसी के
जिनका पूरा बैच दुहाई देता था
फिर से वो सरदार मिले हैं केजीएमसी के
फिर से वो सरदार मिले हैं केजीएमसी के
जो माँगा था उससे ज्यादा मिला मगर
फिर भी कई हजार गिले हैं केजीएमसी के
फिर भी कई हजार गिले हैं केजीएमसी के
Comments
Post a Comment