देबू की किताबें
.........................
.........................
अलमारी से
निकल किताबें
बाहर आती हैं
देबू के ही साथ बैठकर
खाना खाती हैं
निकल किताबें
बाहर आती हैं
देबू के ही साथ बैठकर
खाना खाती हैं
खाना ख़त्म हुआ तो
पुस्तक हिस्ट्री की बोली
देबू तुमको पता, आज मैं
घंटे भर सो ली
पुस्तक हिस्ट्री की बोली
देबू तुमको पता, आज मैं
घंटे भर सो ली
सोती हूँ मैं,
जब तक मम्मी नहीं उठाती हैं
जब तक मम्मी नहीं उठाती हैं
चित्रकला की
पुस्तक ने
कुछ ऐसे रंग बिखेरे
किरनें आकर बैठ गईं
बिस्तर पर खूब सबेरे
पुस्तक ने
कुछ ऐसे रंग बिखेरे
किरनें आकर बैठ गईं
बिस्तर पर खूब सबेरे
और बैठकर परियों वाली
कथा सुनाती हैं
कथा सुनाती हैं
देबू को
सबसे प्यारी जो
पुस्तक है विज्ञान की
छुपी हुई है आज रूठ कर
ओट लिए सामान की
सबसे प्यारी जो
पुस्तक है विज्ञान की
छुपी हुई है आज रूठ कर
ओट लिए सामान की
उसको लगता
सभी किताबें उसे चिढ़ाती हैं
सभी किताबें उसे चिढ़ाती हैं
-प्रदीप कुमार शुक्ल
( ' जुगलबंदी ' से )
Comments
Post a Comment