Skip to main content
नई पुस्तक की भूमिका पढ़िए, जो आदरणीय दिविक रमेश जी ने लिखी है. किताब भी पढ़ सकते हैं, हमें अच्छा लगेगा.
-------------------------------------------------------------------------------------
जुगलबंदी : बाल-साहित्य में एक ‘हर्षित’ प्रयोग
---------------------------------------------------
-- दिविक रमेश
बाल-साहित्य में, कम समय में ही, अपनी पहचान बना लेने वाल कवि डॉ. प्रदीप शुक्ल और सुपरिचित बाल-कथाकार डॉ. मंजरी शुक्ला की साहित्यिक जुगलबंदी की एक पांडुलिपि मेरे सामने है। इस पर कुछ लिखने के आग्रह के साथ इसे भेजने से पहले मुझसे पूछ लिया गया था। जुगलबंदी नाम सुनकर ही मैं इसे पढ़ने के लिए उत्सुक हो उठा था।
यूं कला और साहित्य के क्षेत्र में जुगलबंदियों का मैं थोड़ा-बहुत जानकार और अनुभवी रहा हूं। साहित्य और चित्र,चित्र और साहित्य, साहित्य और संगीत इत्यादि की जुगलबंदी हिंदी साहित्य में भी उपलब्ध है।लेकिन प्रस्तुत जुगलबंदी साहित्य की दो विधाओं की बीच की है। बाल कहानी और बाल कविता के बीच की। पांडुलिपि सामाप्त करते –करते मन में प्रश्न उठा कि कहानियां कविताओं से प्रेरित(प्रभावित नहीं) हो कर लिखी गई हैं अथवा कविताएं कहानियों से।
सवाल इसलिए भी उठाक्योंकि दोनों ही विधाओं की रचनाओं में अनेक स्तरों पर सृजनात्मक मौलिकता भी मौजूद नजर आई। खैर रचनाकारों से ही पूछ लिया। जो जवाब आए वे निम्न प्रकार से हैं -
डॉ. प्रदीप शुक्ल : “जुगलबंदी का विचार तो सर्वप्रथम मेरे दिमाग में ही आया था। पर लगभगएक साल तक इस पर प्रगति इसलिए संभव नहीं हो पाई कि तय हुआ था कि एक कवितालिखूंगा मैं जिस पर मंजरी जी एक कहानी लिखेंगी। फिर ऐसे ही उनकी एक नई कहानी पर मेंकविता लिखूंगा। पर यह संभव नहीं हो पाया तो मंजरी जी से मैंने उनकी पंद्रह लिखी हुईकहानियां जो किसी पुस्तक का हिस्सा नहीं थीं, मंगवाई और एक साथ सारी कविताएं लिखडाली। यह केवल बीस दिन में ही पूरा हो गया।“
डॉ. मंजरी शुक्ला –“ कहानियों से कविता प्रेरित हैं ...मैंने कहानियां लिखी थीं उन्हें देखकरप्रदीप जी ने कविता लिखी है।“
उपर्युक्त जानकारी मेरे लिए दिलचस्प थी और जरूरी भी। जीवन और रचना प्राय: दोनों ही रचनाया अगली रचना के प्रेरणा स्रोत रहते आए हैं, यह हम सबको विदित है।अब रचनाओं पर आया जाए। शुरु में ही लिख दूं कि जैसा कि मैंने ऊपर संकेत दिया हैकि दोनों ही विधाओं में रची गईं रचनाएं मौलिकता से अछूती नहीं हैं। अर्थात कहानियां तोअपनी जगह मौलिक हैं ही उनसे प्रेरित हो कर रची गई कविताएं भी अपना अलग भी वजूद रखती हैं और मौलिक हैं। यही कारण है कि पात्र, घटना, शीर्षक आदि के स्तर पर कुछ अपनापन और बदलाव भी नजर आते हैं। इसे मैं एक बड़ी विशेषता मानता हूं।
जिज्ञासा हो सकती है तो फिर वह क्या है जिसके कारण जुगलबंदी की तान खिलती है। इसे समझने के लिएतो रचनाओं की शरण में जाकर उनसे से ही पूछना होगा। .........
आगे की भूमिका किताब में मिलेगी और किताब आपको रश्मि प्रकाशन से मिलेगी.

Comments

Popular posts from this blog

  !! अरविन्द - नामा !! आओ अरविन्द केज़रीवाल को आंकते हैं ! पहले थोड़ा पीछे झांकते हैं !! ( 1 ) बात करते हैं पिछले साल की वही शुरूआती जन लोकपाल की एक नया चेहरा टी वी पर अक्सर आने लगा धीरे धीरे प्राइम टाइम पर छाने लगा कुछ तो मीडिया के बुद्धिजीवी प्रभावित कुछ टी आर पी का चक्कर बन्दा खड़ा रहा डटकर मामूली सा इंसान चौखाने की शर्ट पैंट से बाहर लटकती हुई दो सौ रुपये वाला चश्मे का फ्रेम पचास किलो का चवन्नी छाप आदमी मीडिया की तवज्जो से मठाधीश बौखला गए वो कुछ भी कहता लोग पूछते तुम कौन ? वह बोलता - आम आदमी तो ?? तो क्या तुम हमसे सवाल करोगे ? गन्दी नाली के कीड़े ( गटर स्नाइप्स ) हिम्मत है तो चुनाव लड़ो एक करोड़ तो चुनाव प्रचार में ही लगते हैं दारु शारू , दुनिया भर का ऊपर से खर्चा दस करोड़ !! है औकात तुम्हारी उसके बाद विधायक खरीदने / बचाने का पैसा अलग कुछ पता भी है तुम्हे चले आये मुह उठा कर जी हम भी चुनाव लड़ेंगे जाओ चुनाव जीतना फिर बताना ( 2 ) चुनाव जीत गए तो कौन सा तीर मार लिया पिछले तिरसठ सालों से हम ने न जाने कितने चुनाव जीते हैं कितनी सरकारें चलायीं / गिरायीं अब तुम चला...
चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल : कुछ नोट्स ( 2 ) " साढ़े नौ का टाइम लिखा रखा है, दस बजने वाले हैं अभी तक डॉ नहीं बैठे हैं. क्या तमाशा बना रखा है," शगुन के पापा गुस्से में रिसेप्शनिष्ट लड़की को हडकाए जा रहे हैं. भैया, आने वाले हैं बस डॉ, तब तक आप बच्चे को पानी से स्पंज करा दीजिए. सिस्टर जी बच्चे का बुखार नाप कर स्पन्जिंग करवाइए, गुनगुने पानी से. शगुन की मम्मी शगुन के माथे पर पट्टियां तो रख सकती हैं परन्तु बुखार में बच्चे को नहलाना ... न बाबा न. निमोनिया जकड़ लेगी सीने को. इनका बच्चा तो है नहीं, जो मन में आया बोल दिया. मम्मी जी धीरे धीरे भुनभुना रही हैं. चादर से और लपेट दिया बच्चे को. " डॉ साब साढ़े दस बजे आएंगे " रिसेप्शनिष्ट ने फोन रखते हुए चिल्लाकर कहा. ताकि सभी सुन ले. अभी वो बाहर गए हुए हैं. चलो कहीं और दिखा लेते हैं, डॉ तो अभी यहाँ आए नहीं. पिता जी के प्रस्ताव को माता जी ने धीरे से ठुकरा दिया, " नहीं. शगुन की दवा इन्ही डॉ की सूट करती है." मैं तो बच्चों का हॉस्पिटल हूँ, मुझे यह बात पता है कि रिसेप्शनिष्ट झूठ बोल रही है. डॉ, मेरे कैम्पस में घर पर ही ...
  सूरज बेटा सुबह सबेरे बिस्तर से जब सूरज उतरा मंजन कर फिर उसने थोड़ा कुहरा कुतरा उत्तर को चल पड़ा बदल दीं अपनी राहें धरती अम्मा ने फैला दी दोनों बाहें अम्मा बोलीं-बेटा, खिचड़ी खा कर जाना लेकिन उसके पहले तुमको पड़े नहाना सूरज भागा फिर से कर के वही बहाना मम्मा मुझको छत पर अभी पतंग उड़ाना - प्रदीप कुमार शुक्ल ( 2021 )