Skip to main content
हाड़ - मांस का पुतला
सरलादेवी चौधरानी को गांधी जी पसंद करते थे. या बात शायद पसंद से आगे की थी. यहाँ मामला दोतरफा था. इसके पहले साउथ अफ्रीका में भी उनके एक सहयोगी की बहन उनसे प्यार करती थी पर वहाँ मामला बिलकुल एकतरफा था. वहाँ खुला समाज था और ये बातें वहाँ पर उस जमाने में भी सामान्य आचरण में आती थीं. सबसे बड़ी बात गांधी वहाँ पर मिस्टर मोहनदास थे पर यहाँ भारत में वह महात्मा बन चुके थे.
गांधी जी के प्रभाव में बंगाल की भद्रमहिला, जिसका पंजाब क्या पूरे उत्तर और पूर्व भारत में जलवा था, ने मोटी खादी धोती और ब्लाउज पहनना शुरू कर दिया था.
एक बार गांधी जी पूना में थे और सरलादेवी अपने सौतेले पुत्र का ब्याह कराने पंद्रह दिन के लिए लाहौर गईं थीं. गांधीजी रोज उन्हें पत्र लिखते. दूसरे दिन ही उन्होंने लिखा, " कल रात मुझे दो सपने आये. पहला खिलाफत का, दूसरा तुम्हारा. मुझे लगा तुम दो दिन में ही वापस आ गई हो और कह रही हो कि पंडितजी ( सरलादेवी के पति ) ने दिल्लगी की थी. कोई शादी - वादी नहीं थी. पर मेरा दिल टूट गया जब मैंने महसूस किया कि यह सपना था." ..... " कल भी तुम्हारे पत्र का मैं इंतज़ार ही करता रहा और आज भी दिन खाली जा रहा है."
गांधीजी के सरलादेवी से कोई शारीरिक सम्बन्ध नहीं थे पर वह उन्हें आध्यात्मिक पत्नी मानते थे. अहमदाबाद में किसी मित्र को गांधीजी ने पत्र में लिखा कि ब्रम्हचर्य का पालन करने के लिए मुझे अभी भी अपने चारों तरफ दीवारें खडी करनी पड़ती हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही मैं इस संघर्ष में लगभग हारते - हारते बचा.
गांधीजी के लिखे हुए कई पत्रों को इतिहासकारों ने उद्घृत किया है पर जवाब में सरलादेवी के सारे पत्रों को गांधीजी के घर वालों ने नष्ट कर दिया.
इसी प्रकरण पर सी राजगोपालाचारी का गांधीजी को किसी पत्र के उत्तर में लिखा पत्र बेहद कठोर बन पड़ा है. गांधीजी को लगभग फटकारते हुए राजाजी कहते हैं कि " अगर आपने कोई ऐसा - वैसा कदम उठाया तो आपका ही नहीं पूरे हिन्दुस्तान का बहुत बुरा हो जाएगा. फिर आप जो महात्मा बने फिरते हैं उसका क्या? वैसे भी मुझे उस महिला में कोई विशेष आकर्षण या आभामंडल नहीं दिखाई देता."
बापू के बारे में यह प्रकरण पढ़कर बहुत भला - भला सा लगता है. सारी दुर्बलताओं के चलते वह सम्पूर्ण मनुष्य थे. एक हाड़ मांस के जीवित मनुष्य.
( पढ़ते - पढ़ते )

Comments

Popular posts from this blog

  !! अरविन्द - नामा !! आओ अरविन्द केज़रीवाल को आंकते हैं ! पहले थोड़ा पीछे झांकते हैं !! ( 1 ) बात करते हैं पिछले साल की वही शुरूआती जन लोकपाल की एक नया चेहरा टी वी पर अक्सर आने लगा धीरे धीरे प्राइम टाइम पर छाने लगा कुछ तो मीडिया के बुद्धिजीवी प्रभावित कुछ टी आर पी का चक्कर बन्दा खड़ा रहा डटकर मामूली सा इंसान चौखाने की शर्ट पैंट से बाहर लटकती हुई दो सौ रुपये वाला चश्मे का फ्रेम पचास किलो का चवन्नी छाप आदमी मीडिया की तवज्जो से मठाधीश बौखला गए वो कुछ भी कहता लोग पूछते तुम कौन ? वह बोलता - आम आदमी तो ?? तो क्या तुम हमसे सवाल करोगे ? गन्दी नाली के कीड़े ( गटर स्नाइप्स ) हिम्मत है तो चुनाव लड़ो एक करोड़ तो चुनाव प्रचार में ही लगते हैं दारु शारू , दुनिया भर का ऊपर से खर्चा दस करोड़ !! है औकात तुम्हारी उसके बाद विधायक खरीदने / बचाने का पैसा अलग कुछ पता भी है तुम्हे चले आये मुह उठा कर जी हम भी चुनाव लड़ेंगे जाओ चुनाव जीतना फिर बताना ( 2 ) चुनाव जीत गए तो कौन सा तीर मार लिया पिछले तिरसठ सालों से हम ने न जाने कितने चुनाव जीते हैं कितनी सरकारें चलायीं / गिरायीं अब तुम चला...
चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल : कुछ नोट्स ( 2 ) " साढ़े नौ का टाइम लिखा रखा है, दस बजने वाले हैं अभी तक डॉ नहीं बैठे हैं. क्या तमाशा बना रखा है," शगुन के पापा गुस्से में रिसेप्शनिष्ट लड़की को हडकाए जा रहे हैं. भैया, आने वाले हैं बस डॉ, तब तक आप बच्चे को पानी से स्पंज करा दीजिए. सिस्टर जी बच्चे का बुखार नाप कर स्पन्जिंग करवाइए, गुनगुने पानी से. शगुन की मम्मी शगुन के माथे पर पट्टियां तो रख सकती हैं परन्तु बुखार में बच्चे को नहलाना ... न बाबा न. निमोनिया जकड़ लेगी सीने को. इनका बच्चा तो है नहीं, जो मन में आया बोल दिया. मम्मी जी धीरे धीरे भुनभुना रही हैं. चादर से और लपेट दिया बच्चे को. " डॉ साब साढ़े दस बजे आएंगे " रिसेप्शनिष्ट ने फोन रखते हुए चिल्लाकर कहा. ताकि सभी सुन ले. अभी वो बाहर गए हुए हैं. चलो कहीं और दिखा लेते हैं, डॉ तो अभी यहाँ आए नहीं. पिता जी के प्रस्ताव को माता जी ने धीरे से ठुकरा दिया, " नहीं. शगुन की दवा इन्ही डॉ की सूट करती है." मैं तो बच्चों का हॉस्पिटल हूँ, मुझे यह बात पता है कि रिसेप्शनिष्ट झूठ बोल रही है. डॉ, मेरे कैम्पस में घर पर ही ...
  सूरज बेटा सुबह सबेरे बिस्तर से जब सूरज उतरा मंजन कर फिर उसने थोड़ा कुहरा कुतरा उत्तर को चल पड़ा बदल दीं अपनी राहें धरती अम्मा ने फैला दी दोनों बाहें अम्मा बोलीं-बेटा, खिचड़ी खा कर जाना लेकिन उसके पहले तुमको पड़े नहाना सूरज भागा फिर से कर के वही बहाना मम्मा मुझको छत पर अभी पतंग उड़ाना - प्रदीप कुमार शुक्ल ( 2021 )