तीन साल पहले भी अम्मा गाँव में रहतीं थीं. फिर नोटबंदी हुई, फिर चुनाव हुए पर अम्मा अभी गाँव में ही हैं.
याद आईं अम्मा / प्रदीप शुक्ल
बरसों बाद
अचानक फ़िर से
याद आईं अम्मा
बड़का लौटा रजधानी से
मुस्काईं अम्मा
अचानक फ़िर से
याद आईं अम्मा
बड़का लौटा रजधानी से
मुस्काईं अम्मा
पोता बहू
साथ आए हैं
लम्बी गाड़ी में
अम्मा गोबर पाथ रहीं हैं
मैली साड़ी में
साथ आए हैं
लम्बी गाड़ी में
अम्मा गोबर पाथ रहीं हैं
मैली साड़ी में
बहू पांव में झुकी ज़रा सा
सकुचाईं अम्मा
सकुचाईं अम्मा
झोला लेकर
बड़का
सीधे कमरे के अन्दर
समझ रहा भैया की तेजी
अब मंझला चंदर
बड़का
सीधे कमरे के अन्दर
समझ रहा भैया की तेजी
अब मंझला चंदर
छुप कर, चीनी दौड़ माँग कर
हैं लाईं अम्मा
हैं लाईं अम्मा
चाय हो रही ठंडी
बड़का
नोटें गिनवाए
अम्मा खाली चैक पर
पर अपना नाम लिखे जाएं
बड़का
नोटें गिनवाए
अम्मा खाली चैक पर
पर अपना नाम लिखे जाएं
कहना चाहा बहुत
पर न कुछ कह पाईं अम्मा.
पर न कुछ कह पाईं अम्मा.
- प्रदीप शुक्ल
Comments
Post a Comment