Skip to main content
सत्याग्रह आश्रम
उन्नीस सौ पंद्रह में ( गांधी ) बाबा और ( कस्तूर ) बा ने साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद अहमदाबाद में अपना पहला आश्रम खोलने की सोची. सोचा तो बाबा ने ही होगा और बा ने हामी भारी होगी. साबरमती के किनारे जगह तलाश की जाने लगी. साथ ही प्रायोजक भी तलाशे जाने लगे. ११ मई, १९१५ को एक गुजराती सेठ मंगलदास गिरिधरदास को बाबा ने आश्रम के लिए सामान की जो लिस्ट थमाई उसमे पतीलों का साइज़ और चाय के कपों की संख्या भी शामिल थी. जमीन और बिल्डिंग को छोड़कर तकरीबन पचास व्यक्तियों के लिए एक साल का खर्चा जोड़ा गया रु. छ: हजार.
सेठ मंगलदास गिरिधरदास ने हरी झंडी दिखाई और बाबा ने बा के साथ २० जुलाई, १९१५ को साबरमती के दूसरी तरफ जीवनलाल देसाई के खाली पड़े बड़े से बंगले में आश्रम की शुरुआत कर दी.
आश्रम के नामकरण के लिए दो सुझावों पर विचार हुआ, ' सेवाश्रम ' और ' तपोवन ' पर नाम धराया गया " सत्याग्रह आश्रम."
आश्रम के संविधान में छुआछूत निवारण का विशेष रूप से उल्लेख किया गया और सर्व धर्म समभाव, विशेषकर हिन्दू - मुस्लिम एकता का भी. इसी संविधान को पढ़कर एक सामाजिक कार्यकर्ता ए वी ठक्कर ने बाबा को ख़त लिखा कि एक ईमानदार और बहुत गरीब दलित परिवार आपके आश्रम में रहना चाहता है. आप की अनुमति है?
कुछ दिन बाद दूधाभाई, दानीबेन और उनकी छोटी सी लड़की लक्ष्मी आश्रम में हाजिर थे. इस दलित परिवार का खूब - खूब विरोध हुआ. सबसे ज्यादा विरोध करने वालों में बा भी शामिल थीं. बाबा ने बा से कहा कि अगर वह चाहें तो आश्रम छोड़ कर जा सकती हैं पर ये लोग तो यहीं रहेंगे. दीना बेन को जब कुँए से पानी लेने से मना किया गया तो बाबा ने कहा कि फिर मैं भी इस कुँए का पानी नहीं पीयूँगा.
यह परेशानी तो बाबा के बस में थी तो हल हो गई. असली परेशानी तो अब आने वाली थी. सेठ मंगलदास गिरिधरदास कट्टर हिन्दू थे. वह जब अपनी फैक्ट्री से लौटते तो गंगाजल से शुद्ध होने के बाद ही घर में कदम रखते थे. उन्होंने अगले महीने से ही आश्रम का पैसा बंद कर दिया. तीन महीने बाद ही सत्याग्रह आश्रम उजड़ने वाला था.
आज हम कितनी ही गालियाँ देश के बड़े व्यापारिक घरानों को दें पर पैसा उन्ही के पास था. और वही पैसा देश की दशा और दिशा बदलने का साधन बना. अबकी बार सेठ अम्बालाल साराभाई आगे आये और एक शाम बिना आश्रम में कदम रखे कार के अन्दर से ही तेरह हजार रुपयों का बण्डल बाबा को थमा कर वापस हो लिए.
आश्रम अब अगले दो सालों तक निर्विघ्न रूप से चल सकता था ......
( पढ़ते - पढ़ते )

Comments

Popular posts from this blog

  !! अरविन्द - नामा !! आओ अरविन्द केज़रीवाल को आंकते हैं ! पहले थोड़ा पीछे झांकते हैं !! ( 1 ) बात करते हैं पिछले साल की वही शुरूआती जन लोकपाल की एक नया चेहरा टी वी पर अक्सर आने लगा धीरे धीरे प्राइम टाइम पर छाने लगा कुछ तो मीडिया के बुद्धिजीवी प्रभावित कुछ टी आर पी का चक्कर बन्दा खड़ा रहा डटकर मामूली सा इंसान चौखाने की शर्ट पैंट से बाहर लटकती हुई दो सौ रुपये वाला चश्मे का फ्रेम पचास किलो का चवन्नी छाप आदमी मीडिया की तवज्जो से मठाधीश बौखला गए वो कुछ भी कहता लोग पूछते तुम कौन ? वह बोलता - आम आदमी तो ?? तो क्या तुम हमसे सवाल करोगे ? गन्दी नाली के कीड़े ( गटर स्नाइप्स ) हिम्मत है तो चुनाव लड़ो एक करोड़ तो चुनाव प्रचार में ही लगते हैं दारु शारू , दुनिया भर का ऊपर से खर्चा दस करोड़ !! है औकात तुम्हारी उसके बाद विधायक खरीदने / बचाने का पैसा अलग कुछ पता भी है तुम्हे चले आये मुह उठा कर जी हम भी चुनाव लड़ेंगे जाओ चुनाव जीतना फिर बताना ( 2 ) चुनाव जीत गए तो कौन सा तीर मार लिया पिछले तिरसठ सालों से हम ने न जाने कितने चुनाव जीते हैं कितनी सरकारें चलायीं / गिरायीं अब तुम चला...
चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल : कुछ नोट्स ( 2 ) " साढ़े नौ का टाइम लिखा रखा है, दस बजने वाले हैं अभी तक डॉ नहीं बैठे हैं. क्या तमाशा बना रखा है," शगुन के पापा गुस्से में रिसेप्शनिष्ट लड़की को हडकाए जा रहे हैं. भैया, आने वाले हैं बस डॉ, तब तक आप बच्चे को पानी से स्पंज करा दीजिए. सिस्टर जी बच्चे का बुखार नाप कर स्पन्जिंग करवाइए, गुनगुने पानी से. शगुन की मम्मी शगुन के माथे पर पट्टियां तो रख सकती हैं परन्तु बुखार में बच्चे को नहलाना ... न बाबा न. निमोनिया जकड़ लेगी सीने को. इनका बच्चा तो है नहीं, जो मन में आया बोल दिया. मम्मी जी धीरे धीरे भुनभुना रही हैं. चादर से और लपेट दिया बच्चे को. " डॉ साब साढ़े दस बजे आएंगे " रिसेप्शनिष्ट ने फोन रखते हुए चिल्लाकर कहा. ताकि सभी सुन ले. अभी वो बाहर गए हुए हैं. चलो कहीं और दिखा लेते हैं, डॉ तो अभी यहाँ आए नहीं. पिता जी के प्रस्ताव को माता जी ने धीरे से ठुकरा दिया, " नहीं. शगुन की दवा इन्ही डॉ की सूट करती है." मैं तो बच्चों का हॉस्पिटल हूँ, मुझे यह बात पता है कि रिसेप्शनिष्ट झूठ बोल रही है. डॉ, मेरे कैम्पस में घर पर ही ...
  सूरज बेटा सुबह सबेरे बिस्तर से जब सूरज उतरा मंजन कर फिर उसने थोड़ा कुहरा कुतरा उत्तर को चल पड़ा बदल दीं अपनी राहें धरती अम्मा ने फैला दी दोनों बाहें अम्मा बोलीं-बेटा, खिचड़ी खा कर जाना लेकिन उसके पहले तुमको पड़े नहाना सूरज भागा फिर से कर के वही बहाना मम्मा मुझको छत पर अभी पतंग उड़ाना - प्रदीप कुमार शुक्ल ( 2021 )