केवल मां का दूध पिलाना
गांठ बांध लेना तुम इसको देखो भूल न जाना
मां का दूध पिलाना केवल मां का दूध पिलाना

पहला दूध फेंक मत देना होता बहुत जरूरी
बच्चे की सब आवश्यकताएं होतीं इससे पूरी
पैदा होते ही मां के सीने से उसे लगाना
मां का दूध पिलाना केवल मां का दूध पिलाना
बच्चे की सब आवश्यकताएं होतीं इससे पूरी
पैदा होते ही मां के सीने से उसे लगाना
मां का दूध पिलाना केवल मां का दूध पिलाना
पहले छः माह तक केवल माँ का दूध पियेगा
पानी, घुट्टी, शहद न ही चीनी का घोल चखेगा
छः माह का हो जाये तब खाना उसे खिलाना
मां का दूध पिलाना केवल मां का दूध पिलाना
पानी, घुट्टी, शहद न ही चीनी का घोल चखेगा
छः माह का हो जाये तब खाना उसे खिलाना
मां का दूध पिलाना केवल मां का दूध पिलाना
पोषक तत्व मिलें सब इससे नौनिहाल को तेरे
मां का दूध हमेशा मिलता दुपहर, शाम, सवेरे
इसके लिए तुम्हे लेना है रोज पौष्टिक खाना
मां का दूध पिलाना केवल मां का दूध पिलाना
मां का दूध हमेशा मिलता दुपहर, शाम, सवेरे
इसके लिए तुम्हे लेना है रोज पौष्टिक खाना
मां का दूध पिलाना केवल मां का दूध पिलाना
मां का दूध पिए जो बच्चा दस्त न होने पाए
दुनिया भर की बीमारी से उसको रोज बचाए
बुद्धिमान होगा वह बच्चा, होगा बहुत सयाना
मां का दूध पिलाना केवल मां का दूध पिलाना
दुनिया भर की बीमारी से उसको रोज बचाए
बुद्धिमान होगा वह बच्चा, होगा बहुत सयाना
मां का दूध पिलाना केवल मां का दूध पिलाना
मां का दूध हमेशा बच्चे को अमृत के जैसा
अमृत नहीं मिले डिब्बे में, खर्चो कितना पैसा
इसका नहीं विकल्प, हमें बस इतना ही समझाना
मां का दूध पिलाना केवल मां का दूध पिलाना
अमृत नहीं मिले डिब्बे में, खर्चो कितना पैसा
इसका नहीं विकल्प, हमें बस इतना ही समझाना
मां का दूध पिलाना केवल मां का दूध पिलाना
मां का दूध पिलाना केवल मां का दूध पिलाना
मां का दूध पिलाना केवल मां का दूध पिलाना l

- डॉ प्रदीप शुक्ल
गंगा चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल, लखनऊ
गंगा चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल, लखनऊ
Comments
Post a Comment