Skip to main content

फ़ेल होने पर कभी आत्महत्या का विचार नहीं आया 



    बिहार बोर्ड के रिज़ल्ट को लेकर हिंदी पट्टी में अभी महाभारत मचा हुआ है. आज से तीस - पैंतीस साल पहले जब नक़ल का इतना बोलबाला नहीं था और सीबीएसई बोर्ड की तरह यू पी बोर्ड नंबरों को नानी की टाफियों की तरह नहीं बांटता था. तब भी रिज़ल्ट कुछ इसी तरह के आया करते थे.

      तब भी मई जून में ही निकला होगा रिज़ल्ट. उन दिनों गाँव भर में विज्ञान का मैं अकेला विद्यार्थी था. मेरे बड़े भाई पहले ही विज्ञान विषय लेकर फ़ेल हो चुके थे हाईस्कूल में, अब मेरी बारी थी.
     सुबह किसी ने खबर भिजवाई कि रिज़ल्ट निकला है भैय्या देखा जाय. बन्दर छाप काला दन्त मंजन थूक कर जल्दी से पैंट पहनी और भाग लिए 5 किलोमीटर दूर कस्बे नुमा गाँव या गाँव नुमा कस्बे में, जहाँ पेपर मिलने की उम्मीद थी.
     वहाँ पहुँचते ही एक सहपाठी मिले जो पढने में मेरी तरह ठीक ठाक थे, कहा कि सब गुड़ गोबर हो गया यार, क्लास में किसी का नंबर अखबार में नहीं छपा है. मैंने एक बार मिमियाती आवाज़ में पूँछा - सच कह रहे हो ? लेकिन उसने उत्तर देने के बजाय आँखों में आँसू भर लिए. अब शक की कोई गुंजाईश कहाँ बची थी ?
    घर में मेरा थोबड़ा देख कर किसी को रिज़ल्ट पूँछने की ज़रुरत नहीं थी. सभी अपने कामों में लगे थे किसी को गरियाने या दिलासा देने की भी फुरसत नहीं थी और न ही यह आवश्यकता महसूस हुई होगी. अलबत्ता माँ ने ज़रूर सर पर हाँथ फेरते हुए कहा " गिरते हैं घुड़सवार ही मैदाने जंग में " इससे आगे के शब्द उनको याद नहीं थे. मुझे याद थे लेकिन कंठ रुंधा हुआ था.
     उस रात देर तक पता नहीं क्या क्या सोचता रहा. अपने गांव में सबसे होशियार लड़कों में मेरा शुमार था और मैं फेल हो गया था. दिल की धडकनें बढ़ी हुईं थीं. नींद आंखों से कोसों दूर. भविष्य के प्लान बनाता रहा पर एक क्षण के लिए भी आत्महत्या जैसा विचार दिमाग में नहीं आया.
      लेकिन कहानी तो अभी बाकी है मेरे दोस्त - अगले दिन मन नहीं माना तो फिर भागे सुबह सुबह साइकिल ले कर. अब थोड़ी हिम्मत आ चुकी थी कि अखबार में नंबर खुद भी ढूंढ लें एक बार. तो साहब खोजने पर मिल गया अपना नंबर, बाकायदा चमक रहा था ( T ) के साथ.
हुर्रे !!!!!!! मैं पास हो गया था और मैं ही नहीं, पचपन जनों की भरी हुई क्लास में पूरे सात लोग पास हुए थे - सभी गाँधी डिवीज़न.
- प्रदीप शुक्ल
( अपना रिज़ल्ट, गाँव, विद्यालय और सहपाठियों को याद करते हुए )
#रिज़ल्ट_डे ( २०१७ में फेसबुक पर लिखी पोस्ट )

Comments

Popular posts from this blog

  !! अरविन्द - नामा !! आओ अरविन्द केज़रीवाल को आंकते हैं ! पहले थोड़ा पीछे झांकते हैं !! ( 1 ) बात करते हैं पिछले साल की वही शुरूआती जन लोकपाल की एक नया चेहरा टी वी पर अक्सर आने लगा धीरे धीरे प्राइम टाइम पर छाने लगा कुछ तो मीडिया के बुद्धिजीवी प्रभावित कुछ टी आर पी का चक्कर बन्दा खड़ा रहा डटकर मामूली सा इंसान चौखाने की शर्ट पैंट से बाहर लटकती हुई दो सौ रुपये वाला चश्मे का फ्रेम पचास किलो का चवन्नी छाप आदमी मीडिया की तवज्जो से मठाधीश बौखला गए वो कुछ भी कहता लोग पूछते तुम कौन ? वह बोलता - आम आदमी तो ?? तो क्या तुम हमसे सवाल करोगे ? गन्दी नाली के कीड़े ( गटर स्नाइप्स ) हिम्मत है तो चुनाव लड़ो एक करोड़ तो चुनाव प्रचार में ही लगते हैं दारु शारू , दुनिया भर का ऊपर से खर्चा दस करोड़ !! है औकात तुम्हारी उसके बाद विधायक खरीदने / बचाने का पैसा अलग कुछ पता भी है तुम्हे चले आये मुह उठा कर जी हम भी चुनाव लड़ेंगे जाओ चुनाव जीतना फिर बताना ( 2 ) चुनाव जीत गए तो कौन सा तीर मार लिया पिछले तिरसठ सालों से हम ने न जाने कितने चुनाव जीते हैं कितनी सरकारें चलायीं / गिरायीं अब तुम चला...
चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल : कुछ नोट्स ( 2 ) " साढ़े नौ का टाइम लिखा रखा है, दस बजने वाले हैं अभी तक डॉ नहीं बैठे हैं. क्या तमाशा बना रखा है," शगुन के पापा गुस्से में रिसेप्शनिष्ट लड़की को हडकाए जा रहे हैं. भैया, आने वाले हैं बस डॉ, तब तक आप बच्चे को पानी से स्पंज करा दीजिए. सिस्टर जी बच्चे का बुखार नाप कर स्पन्जिंग करवाइए, गुनगुने पानी से. शगुन की मम्मी शगुन के माथे पर पट्टियां तो रख सकती हैं परन्तु बुखार में बच्चे को नहलाना ... न बाबा न. निमोनिया जकड़ लेगी सीने को. इनका बच्चा तो है नहीं, जो मन में आया बोल दिया. मम्मी जी धीरे धीरे भुनभुना रही हैं. चादर से और लपेट दिया बच्चे को. " डॉ साब साढ़े दस बजे आएंगे " रिसेप्शनिष्ट ने फोन रखते हुए चिल्लाकर कहा. ताकि सभी सुन ले. अभी वो बाहर गए हुए हैं. चलो कहीं और दिखा लेते हैं, डॉ तो अभी यहाँ आए नहीं. पिता जी के प्रस्ताव को माता जी ने धीरे से ठुकरा दिया, " नहीं. शगुन की दवा इन्ही डॉ की सूट करती है." मैं तो बच्चों का हॉस्पिटल हूँ, मुझे यह बात पता है कि रिसेप्शनिष्ट झूठ बोल रही है. डॉ, मेरे कैम्पस में घर पर ही ...
  सूरज बेटा सुबह सबेरे बिस्तर से जब सूरज उतरा मंजन कर फिर उसने थोड़ा कुहरा कुतरा उत्तर को चल पड़ा बदल दीं अपनी राहें धरती अम्मा ने फैला दी दोनों बाहें अम्मा बोलीं-बेटा, खिचड़ी खा कर जाना लेकिन उसके पहले तुमको पड़े नहाना सूरज भागा फिर से कर के वही बहाना मम्मा मुझको छत पर अभी पतंग उड़ाना - प्रदीप कुमार शुक्ल ( 2021 )